कोंच। कस्बे के मोहल्ले में हुई चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस को चाकू, चोरी गई नकदी व जेवरात मिले हैं। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी कल्पना ने 10 दिसंबर को पुलिस को तहरीर दी थी। बताया कि मोहल्ले का ही कांचा उर्फ सोहेल उसके घर में घुस गया। जेवर व नकदी चोरी कर ले गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने कैलिया बाईपास से आरोपी कांचा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई नकदी में से लगभग 12 हजार रुपये व सोने चांदी के कुछ जेवरात के अलावा एक चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। संवाद