फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेत पर गई किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। खेत पर गई किशोरी को युवक ने पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के चिल्लाने पर मां पहुंची तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को वह 16 वर्षीय बेटी के साथ खेत पर गई थी। वह लकड़ी लेने के लिए खेतों की तरफ चली गई। इसी दौरान गांव के ही विवेक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर वह पहुंची तो आरोपी किशोरी को छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। थानाध्यक्ष दिनेश कुरील का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें