फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बकरी को बचाने के लिए तालाब में कूदा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। तालाब में डूब रही बकरी को बचाने के चक्कर में युवक ने छलांग लगा दी। गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनोें में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के कासिमपुर निवासी सुनील कुमार वाल्मीकि (42) बुधवार को खेत में बकरी चरा रहा था। तभी आवारा कुत्तों ने बकरी पर हमला कर दिया। जिससे बकरी ने तालाब में छलांग लगा दी। बकरी को पानी में डूबते देख वह उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गया। जिससे गहरे पानी में जले जाने से उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी बबली, पुत्री नदंनी, अनामिका, पुत्र सूरज, सागर, राज का रो रो कर बुरा हाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें