कालपी। अज्ञात कारणों के चलते युवक ने रसोईघर में फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के उसरगांव निवासी रामसेवक का 24 वर्षीय पुत्र मोहित सविता बड़े भाई राहुल के साथ असम में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह कुछ समय पहले ही घर आया था, सोमवार की सुबह उसने रसोईघर में रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि वह दो भाई हैं, जिनमें बड़े भाई की शादी हो चुकी है, उसकी मां का 12 वर्ष पहले ही कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो चुका है।