फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जलपक्षी पकड़ते समय युवक तालाब में डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। तालाब में जलपक्षी पकड़ने दोस्तों के साथ गया युवक पानी में डूब गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के संदी गांव निवासी विजय श्रीवास (36) बुधवार की सुबह चार दोस्तों के साथ गांव में ही स्थित तालाब से जलपक्षी पकड़ने गया था। जैसे ही वह तालाब में घुसा तो गहराई होने से वह पानी में डूबने लगा। साथ गए सुनील ने उसे बचाने लगा, खुद को डूबता देख वह पानी से बाहर आ गया। थाना पुलिस ने युवक के शव को बाहर निकाला और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी करता था। उसके दो बेटे हैं। एक बेटा आशिक विकलांग है। उसकी मौत से पत्नी विनीता सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें