फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के छतारेपुरा निवासी नारायणदास के पुत्र विनय कुमार (20) ने मंगलवार की रात कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो शव फंदे पर लटका देख कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह पानीपूरी का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। उसकी मौत से मां उर्मिला सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें