फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सीएचसी में तीन माह पहले लगी एक्सरे मशीन, पर शुरूआत नहीं

Mon, 15 Jul 2024 02:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा को एक्सरे मशीन की सौगात तीन महीने पहले मिल चुकी है। लेकिन अभी तक इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र की जनता को नहीं मिल पा रहा हैं।
विज्ञापन

सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई उपकरण मुहैया करा रही हैं। लेकिन इस उपकरणों का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा में ग्रामीण व नगरीय जनता के इलाज के लिए लाखों रुपये की लागत से एक्सरे मशीन खरीदकर शासन से अस्पताल में भेज दी गई थी। इसके बावजूद अभी तक मशीन चालू नहीं की जा सकी है।
रामपुरा अस्पताल पर ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के लोग इलाज के लिए आते हैं। जब एक्सरे कराने की बात की जाती हैं तो उनको 60 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल पहुंचकर एक्सरे कराने जाना पड़ता हैं। जिसको लेकर चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रदीप राजपूत द्वारा एक्सरे मशीन की मांग की थी। इस मांग को जिला प्रशासन ने पूरा भी कर दिया।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि जबसे एक्सरे मशीन रामपुरा अस्पताल में आई हैं, तब से अस्पताल के एक कमरे में शोपीस बनी रखी हैं। जिससे अभी तक चालू नहीं किया जा सका। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रदीप राजपूत ने बताया कि अस्पताल में रखी एक्सरे मशीन को चालू कराने के लिए अस्पताल की ओर से सीएमओ को पत्र भेजा जा चुका है। जल्द ही टेक्नीशियन की नियुक्ति होते ही मशीन को चालू कराया जाएगा, ताकि इसका लाभ आम जनता को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें