उरई।सपा की मासिक बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कहा कि पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा ईमानदारी से काम में लग जाएगा तो निश्चित सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों के नुकसान के मुआवजे के बारे में तहसील स्तर पर ज्ञापन देकर किसानों के लिए मुआवजा की मांग करने के निर्देश दिए।
पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा 80 सीटों पर 60 जीतने का आकड़ा निकल आ रहा है। इस दौरान लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष बनाए गए सर्वेश कुमार उर्फ लल्ला यादव आदि पदाधिकारियों का पार्टी जनों ने स्वागत किया। संचालन महेश द्विवेदी ने किया। इस दौरान वीरपाल यादव, सुरेंद्र यादव, पूर्व मंत्री नारायणदास अहिरवार, प्रदीप दीक्षित, दीपू त्रिपाठी, जमालुद्दीन, वीरेंद्र यादव, महेश विश्वकर्मा वेद प्रकाश यादव,,कुसुम सक्सेना, रश्मि पाल, महेश शिरोमणि, इमरान उल्ला, राघवेंद्र त्रिपाठी, शैलेंद्र श्रीवास आदि मौजूद रहे।