माधौगढ़। विकास खंड क्षेत्र में एक कार्य का दो बार भुगतान कराए जाने से नाराज सदस्यों ने सदन में हंगामा किया। वहीं सदस्यों के बजाय ठेकेदारों से काम कराने पर नाराजगी जताई।
खंड विकास कार्यालय सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य लालजी खितौली, वीरबल गोपालपुरा, विष्णु अमखेड़ा ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों को काम नहीं दिए जाते हैं। ठेकेदारों से काम कराया जा रहा है। सरावन में एक कच्ची सड़क का दो बार भुगतान करा लिया है। जबकि सड़क बीच में डाली नहीं गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन देवी ने कहा कि क्षेत्र पंचायत के कार्य क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा ही कराए जाए। जिससे कार्य मानक से हो सकें। कमीशन को लेकर क्षेत्र पंचायत के कार्य कागजों तक सीमित हैं। हकीकत में कुछ नहीं है।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मालती देवी, बीडीओ दीपक यादव, एडीओ एसवी प्रवीण रत्नम, जेई एम आई चंद्रभान सिंह, प्रधान राघवेंद्र सिंह,प्रमवेद याज्ञिक, महेंद्र, भानसिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।