कोंच। विकास खंड नदीगांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय मऊ कंपोजिट में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह एवं शारदा संगोष्ठी में मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीईओ नदीगांव दिग्विजय सिंह ने कक्षा एक से लेकर आठ तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुमित यादव ने की। मां सरस्वती के चित्र का पूजन कर अतिथियों ने कार्यक्रम को गति प्रदान की। पुरस्कार पाने वाले बच्चों के चेहरों की खुशी देखने को मिली। बीईओ ने कहा, कड़ी मेहनत करके ही कोई मुकाम हासिल किया जा सकता है। बच्चे रोज स्कूल आएं, मन लगाकर पढ़ें और आगे चलकर देश व समाज की सेवा में करें। संचालन शिक्षक संजय सिंघाल ने किया। इस दौरान प्रमोद गुप्ता, लाखन सिंह, इंद्रपाल सिंह गुर्जर, राममनोहर पटेल, राजकुमार, देवेंद्र जाटव, चंद्रशेखर तिवारी, साकेत बिहारी, फूल सिंह, प्रधानाध्यापिका नीतू यादव आदि रहे।