फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिलाएं डरें नहीं, अपराधों का खुलकर करें विरोध

Thu, 03 Aug 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति का कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया जागरूक
विज्ञापन

फोटो-20- मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को संबोधित करती महिला सिपाही अर्चना। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। महिलाएं अपने प्रति होने वाले अपराधों का खुलकर विरोध दर्ज कराएं। जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लें। यह बात मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल अर्चना ने भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष के आवास पर महिलाओं को संबोधित करते हुए कही।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष निशा माहेश्वरी के आवास पर मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला कांस्टेबल अर्चना ने कहा कि यदि महिलाओं या युवतियों को यदि कोई परेशान करता है तो खुलकर उसका विरोध करें।
विज्ञापन

आप यदि चुपचाप सह लेंगी तो अपराधियों के हौसले और बढ़ेंगे। इस बारे में पहले घर पर अभिभावकों को सूचित करें। महिलाएं भी अपने खिलाफ होने वाले अपराधों के खिलाफ जागरूकता दिखाएं और उसका विरोध करें। हल्का इंचार्ज केपी यादव ने कहा कि सरकार महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के प्रति काफी गंभीर है।
विज्ञापन

यही कारण है कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं ताकि महिलाएं जागरूक हो सकें। इसके लिए पुलिस सहायता नंबर 1090, डायल 112 पर महिलाएं अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं। इस दौरान प्रेमलता उपाध्याय, अनीता दुबे, सरिता कुशवाहा, माला गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें