फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिलाएं जागरूक और आत्मनिर्भर हों

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। संघ शताब्दी वर्ष पर सरस्वती शिशु मंदिर हाटा में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमारी स्वर्णकार ने की। विद्यालय के प्रधानाचार्य विविध श्रीवास्तव ने कहा कि सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृ शक्ति को जाग्रत कर उन्हें सशक्त, समृद्ध एवं सुसंस्कृत बनाना है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं जागरूक और आत्मनिर्भर होंगी, तभी समाज में समरसता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने नारी शक्ति को राष्ट्र की आधारशिला बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। इस मौके पर आभा तिवारी, डॉ. विनोद कुमारी, प्रेमलता, सोनिया, मेघा, हेमलता, राजकुमार, राघवेंद्र आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें