उरई। विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा विशेष दल ने बाजार, कोचिंग, चौराहा, भीड़भाड़ वाली जगहों पर पहुंचकर बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया।
महिला टीम ने सोमवार को छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। बताया कि शोहदों या किसी अनजान व्यक्ति के परेशान किए जाने पर तुरंत 1090, 1076, 181, 112 नंबर डायल करके पुलिस को जानकारी दें।
इससे तुरंत पुलिस सहायता के लिए पहुंचेगी। किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध व्यकित पर संदेह होने पर उन्हें जानकारी दें। सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इस दौरान टीम ने शहर के स्टेशन रोड, घंटाघर, कोचिंग सेंटरों के आसपास बिना कारण घूम रहे युवकों से पूछताछ कर उन्हें चेतावनी देते हुए नाम व पता नोट किए और हिदायत देकर छोड़ दिया।