एट में समूह की महिलाएं हैंड सैनिटाइजर बनाती
- फोटो : ORAI
एट। कोरोना वायरस को हराने के लिए सारे देशवासी अपने अपने तरीके से जंग लड़ रहे हैं।
ऐसे में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत संचालित हो रहे आनंदी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने देसी सैनिटाइजर तैयार करने योजना बनाई। इसे बनाने में महिलाओं की जिला प्रशासन ने भी मदद की। प्रशासन ने महिलाओं को एल्कोहल व ऐसिड उपलब्ध कराया गया। वहीं महिलाएं गांव में लगे ऐलोवीरा का भी इस्तेमाल इस सैनिटाइजर को बनाने में कर रहीं हैं। इस सैनिटाइजर कोरोना की ड्यूटी में लगे स्वास्थ्य कर्मियों, स्वच्छता कर्मियों व पुलिस कर्मियों को उपलब्ध कराया रहा है। समूह की संचालिका श्यामा देवी ने बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रख रोजाना 100 से 200 बोतलें तैयार की जातीं हैं। वह अब तक 400 लीटर सैनिटाइजर तैयार कर चुकीं हैं।