फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दूसरे दिन यमुना नदी में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने गुरुवार को यमुना पुल से छलांग लगा दी थी। दूसरे दिन शुक्रवार को गोताखोरों की मदद से उसका शव नदी से बरामद किया गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के सिमरिया गांव निवासी सद्दाम (45) पत्नी परवीन और तीन बच्चों को लेकर कालपी स्थित खानकाह दरगाह पर करीब 40 दिनों से रह रहा था। गुरुवार की सुबह पत्नी अचानक लापता हो गई। वह खोजते हुए यमुना पुल के पास पहुंचा तो पत्नी पुल से नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की खोजबीन शुरू की थी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था।
शुक्रवार की सुबह महिला का शव नदी किनारे पानी में उतराता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिजन बेहाल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें