जालौन। लगभग 10 दिन पूर्व नगर में खरीदारी करने आई महिला घर जाते समय कोंच चौराहे से लापता हो गई। पति ने महिला की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी बीती 21 जून को गांव से बाजार में कुछ सामान की खरीदारी करने के लिए जालौन गई थी। शाम को जब उससे बात हुई तो उसने बताया कि वह कोंच चौराहे पर है। इसके बाद से उससे बात नहीं हुई है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। (संवाद)