जालौन जिले के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बीमारी से परेशान महिला ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांचकी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, गोहन थाना क्षेत्र के बिजदुआं गांव निवासी राजेंद्र राठौर की पत्नी मंजेशी (28) का शव फंदे पर लटका मिला। पति ने बताया कि पत्नी से बीमारी से परेशान होकर जान दी है।
मंजेशी की मौत से उसके पुत्र छोटू सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष महेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल पाएगी।