फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ऑटो चालक को महिला ने चप्पलों से पीटा

Mon, 07 Aug 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। महिला का हाथ पकड़कर मोबाइल नंबर मांगना ऑटो चालक को भारी पड़ गया। महिला ने सरेराह उसे चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। अपने को घिरता देख युवक वहां से भाग गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला कहीं से लौट रही थी। जैसे ही वह बस स्टैंड पर उतरी तभी वहां खड़ा एक ऑटो चालक उसके पास पहुंचा और हाथ पकड़कर उससे उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा। इस पर गुस्साई महिला ने अपना हाथ छुड़ाया और चप्पल उतार कर उसे पीटना शुरू कर दिया। फिर ऑटो चालक हाथ छुड़ाकर भाग गया। महिला ने कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत कर शोहदे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया है कि उक्त ऑटो चालक कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर दो में रहता है और पिछले दो तीन महीने से उसे परेशान कर रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें