फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कदौरा। महिला की प्रसव पीड़ा के दौरान हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर कानपुर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर मायके भटेरा खुर्द थाना कुलपहाड़ जनपद महोबा से भी परिजन भी आ गए।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के उदनपुरा गांव निवासी पुष्पेंद्र की 22 वर्षीय पत्नी फूलवती को गर्भवती थी। बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में इलाज के दौरान फूलमती की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि फूलवती की शादी एक साल पहले पुष्पेंद्र से हुई थी। पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। पिता चतुर्भुज, भाई राजेश सहित अन्य परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें