उरई। गृहकलह से तंग आकर महिला ने कालपी स्थित यमुना पुल से शुक्रवार की शाम नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों ने शोर मचाकर नदी में बैठे नाविकों को जानकारी दी। नाविकों ने नदी से महिला को बाहर निकाल कालपी सीएचसी पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी महिला मंजू ने शुक्रवार की शाम कालपी स्थित यमुना नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों ने शोर मचाते हुए नदी किनारे नाव में बैठे नाविकों को जानकारी दी। नाविकों ने नाव की मदद से कुछ ही देर में महिला को नदी से बाहर निकालकर सीएचसी कालपी में भर्ती कराया। जानकारी पाकर पहुंचे कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते महिला ने जान देने का प्रयास किया था। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है, इलाज चल रहा है।