फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई।
मानसिक तनाव के चलते महिला ने शनिवार रात कमरे में हुक से फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। सुबह जब परिजन उसके कमरे में गए तो उसका शव फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी विजय सिंह की 40 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी ने शनिवार की रात घर के कमरे में लगे हुक से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि उसके पति के ऊपर बिजली का लगभग 2 लाख रुपये का बिल बकाया है, जिससे वह कई दिनों से दफ्तरों के चक्कर लगा रही थी। मामला कोर्ट में चले जाने के बाद विजय ने अपना घर भी गिरवी रख दिया था। जिससे घर में अक्सर कलह होती थी। जिससे गायत्री तनाव में रहती थी। शनिवार की रात उसने अपनी जान दे दी। कोतवाल शिवकुमार राठौर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें