फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मायके में महिला ने फंदा लगाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पति से विवाद के चलते मायके में रह रही महिला ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी खिल्लन सिंह की 23 वर्षीय पुत्री संतोषी पिछले दो वर्ष से मायके में रह रही थी। पिता ने बताया कि पांच वर्ष पहले संतोषी की शादी मथुरा निवासी ओमप्रकाश से साथ की थी। ओमप्रकाश ट्रक चलाता है। जिससे वह घर से अक्सर बाहर रहता था। किसी बात पर संतोषी और ओमप्रकाश का विवाद चल रहा था। संतोषी ने बुधवार की देर शाम घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। पति से विवाद को लेकर वह तनाव में रहती थी। कोतवाल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें