फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक से गिरी महिला,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। भतीजे के साथ बाइक से घर लौट रही महिला बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने महिला को सीएचसी कुठौंद पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उरई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के हथनोरा गांव निवासी गुड्डी (45)भतीजे के साथ कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम ऑल बिजवाह से लौट रही थी।
शनिवार की दोपहर सिरसाकलार थाना क्षेत्र के अभैदेपुर के पास सड़कों के गड्ढों से बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे महिला उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी कुठौंद पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि गुड्डी के दो पुत्र तथा चार पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें