सिरसाकलार। पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। अचेत हो गई। थाना क्षेत्र पाल सरैनी गांव निवासी सुनील की 25 वर्षीय पत्नी शर्मीला सोमवार रात घर में लेटी थी, तभी फर्राटा पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आ गई। जिससे वह अचेत होकर गिर गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।(संवाद)