फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Wed, 13 Nov 2024 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। घर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोंच निवासी किशन वाल्मीकि शहर के मोहल्ला बघौरा में किराये के मकान में पत्नी निशा व बेटे कान्हा के साथ रह रहे थे। सोमवार को निशा घर में अकेली थी, इसी दौरान वह अचेत हो गई। जानकारी पर पहुंचे ससुर ने उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि किशन एक मामले में जेल में बंद है। बहू नाती के साथ घर पर अकेली थी, तभी उसकी हालत बिगड़ गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें