फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। क्षेत्र के ग्राम रवा की निवासी महिला की जिला झांसी के एरच ओवरब्रिज के समीप एक सड़क हादसे में मौत होने पर घर और गांव में मातम पसरा हुआ है। विवाह योग्य 21 वर्षीय बेटी की शादी करने से पहले ही इस घटना में चल बसी मां को याद कर बेटी कोमल व बेटे गौरव का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम रवा (भेंड़) निवासी विश्वनाथ पटेल शनिवार को अपनी 42 वर्षीय पत्नी अरुण देवी को शरद पूर्णिमा पर गुरसरांय में पिलाई जाने वाली श्वास की दवा पिलवाने के लिए बाइक से ले जा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे झांसी जिला के एरच ओवरब्रिज के समीप अचानक अनियंत्रित हुई बाइक से उछलकर अरुण देवी सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। यूपी 112 द्वारा घायल अवस्था में उसे वहां के सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें