उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के सोहरापुर गांव निवासी शिव सिंह की पत्नी मालती (45) को मंगलवार की सुबह खेत में बाजरा की कटाई करते समय सांप ने डस लिया। वह चिल्लाई और परिजनों को बताया। अचेतावस्था होने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लाए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। चुर्खी थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। (संवाद)