फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मंदिर की सीढ़ियों से गिरकर महिला की मौतो

Fri, 04 Oct 2024 03:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। मंदिर की सीढ़ियों से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वह पूजा कर लौट रही थी, श्रद्धालुओं ने उन्हें पड़ा देख मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी सौरभ निरंजन की 35 वर्षीय पत्नी प्रियंका निरंजन गुरुवार को नवरात्र के पहले दिन गढ़ी मंदिर पर पूजा करने गई थीं। पूजा करने के बाद जब वह सीढ़ियों से उतर रही थीं, तभी पैर फिसलने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। लोगों ने महिला को लहूलुहान पड़ा देखकर मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह नवरात्र में पूजा करने गई थी, लेकिन उसे क्या पता था कि भगवान उसे अपने दर से ही बुला लेगा। महिला के पति सौरभ एचडीएफसी बैंक में काम करते हैं। महिला की मौत से उसकी बेटियों रिद्धी व सिद्धी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें