फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

Tue, 15 Aug 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे भोपाल से लखनऊ ट्रेन नंबर 12594 झांसी से कानपुर की ओर जा रही थी तभी एक महिला राठ रोड ओवरब्रिज के पास ट्रेन चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। चालक ने इसकी सूचना सरसोंकी स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस को दी। सूचना पर पहुंची आरपीएफ दरोगा अरविंद कुमार यादव ने बताया कि महिला की शिनाख्त राजेश कुमारी (40) पत्नी अरुण कुमार निवासी दिगवारा खुर्द थाना जरिया जिला हमीरपुर के रुप में हुई है। जीआरपी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन पहुंच गए हैं। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें