जालौन। महिला ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडेराव निवासी पूजा (40) पत्नी महावीर रविवार की दोपहर करीब दो बजे घर में अकेली थी। पति महावीर अपनी सब्जी की दुकान पर गए थे और बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच वह पंखे के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई। कुछ समय बाद जब बच्चे बाहर से खेलकर जब घर के अंदर पहुंचे तो मां को फंदे पर लटका देख बच्चे रोने लगे। आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे और पति को सूचना दी। पति तत्काल घर पर पहुंचा और पत्नी को फंदे से उतारकर सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद तीन बच्चे शिवा (14), माही (12) व युग (10) का रो-रोकर बुरा हाल है।