फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला ने फंदा लगाकर जान दी

Mon, 11 Sep 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सुंदरपुर रिठौरा का था निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुरा। अज्ञात कारणों के चलते महिला ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह परिजन जब उसके कमरे की तरफ गए तो दरवाजा बंद देख उन्होंने खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने झांक कर देखा तो महिला का शव फंदे पर लट रहा था। जिससे घर में कोहराम मत गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सुंदरपुरा रिठौरा गांव निवासी सतेंद्र दोहरे की 28 वर्षीय पत्नी पूजा ने शनिवार की रात अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे सीओ, तहसीलदार व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि पूजा का मायका मध्य प्रदेश के असवार में है। उसके तीन बच्चे हैं। पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर देते हैं। तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें