रामपुरा। महिला ने घर के कमरे में लगे हुक से साड़ी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
परिजन जब उसके कमरे में गए तो फंदे पर शव लटका देख उनके होश उड़ गए। चीख-पुकार सुन मोहल्ले के लोग भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नगर के मोहल्ला गांधी नगर निवासी सतेंद्र यादव की 27 वर्षीय पत्नी बीनू यादव ने सोमवार की रात करीब 11 बजे घर के कमरे में लगे हुक से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने बताया कि बीनू की शादी करीब सात वर्ष पहले सतेंद्र के साथ हुई थी। उसका एक छह वर्ष का बेटा भी है।
उसने आत्महत्या क्यों कि परिजन इसकी कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसेन पौनिया का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच-पड़ताल की जा रही है। महिला के मायके पक्ष के लोग भी आ गए हैं।