उरई। पारिवारिक कलह के चलते महिला ने जहर खाकर जान दे दी।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हमीरपुर जनपद के जरिया थाना क्षेत्र के पहाड़ा गांव निवासी मुन्नालाल की 42 वर्षीय पत्नी लीलावती ने पारिवारिक कलह से तंग आकर बुधवार को घर में जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर जब परिजनों को जानकारी तो अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। एक बेटी है। आर्थिक तंगी के चलते घर में कलह रहती थी।
सूचना पाकर हमीरपुर जनपद के मझगवां थाना क्षेत्र से आए भाई हरनारायण ने पति व अन्य ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
फिलहाल परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम है।