फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सरकारी हैंडपंप पर सबमर्सिबल डालने के विरोध में महिला से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। ग्राम घमूरी में सरकारी हैंडपंप पर सबमर्सिबल डालने और ग्रामीणों को पानी भरने से रोकने के विरोध में महिला से मारपीट की गई। गीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसियों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल डालकर ग्रामीणों को पानी भरने से रोका जा रहा है। विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हैं। उसने बताया कि उसे बचाने पहुंचे पति भगवान सिंह के साथ भी मारपीट की गई। महिला ने पुलिस से कार्रवाई करने और हैंडपंप से सबमर्सिबल हटवाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें