फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहली बार हुई योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डिस्ट्रिक्ट योगासन एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को जीआईसी में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता 15 प्रतिभागियों को सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया गया। उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि योगासन एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष दीपा श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल राउंड पिछले सप्ताह हुआ था। इसमें चयनित प्रतिभागियों ने रविवार को हिस्सा लिया।
जिलाध्यक्ष अरुणा सक्सेना ने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाना है। सब जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर गौरी नायक एवं गौरी कश्यप, सब जूनियर बालक वर्ग में सत्येंद्र, जूनियर बालिका में पूनम वर्मा, सीनियर बालिका वर्ग में महक एवं सीनियर बालक वर्ग में आकाश प्रथम स्थान पर रहे। इस दौरान राजाराम सिंह गुर्जर, राकेश निरंजन, आनंद भूषण, रमेश चंद्र वर्मा, वंदना श्रीवास्तव, सीमा मिश्रा, प्रीति बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें