फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बैरक में टूटी मिली खिड़की, हथियारों का रखरखाव ठीक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी मंडल के जीआरपी पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को उरई जीआरपी थाने का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान बैरक के शीशे टूटे मिले और थाने में हथियारों का रखरखाव ठीक न मिलने पर नाराजगी प्रकट की। इसके साथ ही अभिलेख भी देखे, लंबित पड़ी सात विवेचनाओं को जल्द पूरा करने के लिए कहा।

उन्होंने स्टेशन पर कई कैमरे बंद होने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव से सीसीटीवी कैमरों को जल्द ठीक कराने के लिए कहा। बैरक में खिड़कियों के शीशे टूटे मिलने पर नाराजगी जताई। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने खस्ताहाल हो चुके सरकारी आवास का मामला उठाया। एसपी ने इस मुद्दे पर डीआरएम झांसी से बात करने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष को हिदायत देते हुए कहा कि जितने भी अपराधी जेल से छूटे हैं। उन पर नजर रखी जाए। कोई नया गिरोह बने, उससे पहले ही उनकी योजना भंग होनी चाहिए।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि झांसी-कानपुर रेलमार्ग से गुजरने वालीं सभी पैसेंजर ट्रेनों में शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक गश्त की जा रही है। पूरा चार्ट कंट्रोलरूम में रहता है, जिससे लोकेशन कभी भी ली जाती है। बंदीगृह के लिए वह जल्द उच्च अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन

जहरखुरानी चोरी जैसी घटनाओं के लिए ट्रेनों में एक अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए। कालपी चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार, आरपीएफ दरोगा देशराज सिंह, सुरजीत सिंह, सत्येंद्र, नवीन व अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें