फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। रायबरेली से अपने गांव लौट रहे बाइक सवार दंपती को कानपुर सागर हाईवे के गुजेला गांव के पास वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिससे दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, पति को कानपुर रेफर किया गया है।
थाना क्षेत्र के परासन गांव निवासी ध्रुव तिवारी (25) पत्नी विभा उर्फ रिया के साथ गुरुवार की देर रात बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक घाटमपुर के कानपुर सागर हाईवे पर स्थित गुजेला गांव के पास पहुंची तभी उनको एक वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दंपती उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी सजेती थाना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां विभा को मृत घोषित कर दिया गया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को जब महिला का शव परासन पहुंचा तो गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन



आटा। परिजनों ने बताया कि ध्रुव और विभा की पहचान सोशल मीडिया के पबजी गेम के माध्यम से हुई थी। यह बातचीत कब प्यार में बदल गई, इसकी जानकारी दोनों परिवारों को नहीं थी। ध्रुव का परिवार परासन गांव में रहता है। वहीं, विभा रायबरेली की रहने वाली थी।
विज्ञापन


आटा। ध्रुव और विभा का प्यार किसी फिल्म पर आधारित स्टोरी जैसा ही है। दोनों की पहचान एक साल पहले पबजी के माध्यम से हुई। दोनों में फोन से बातचीत होने लगी बातचीत होते-होते दोनों को एक दूजे से प्यार हो गया। दोनों ने इसकी जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी। दोनों परिवार एक जाति के थे। इसलिए उन्होंने दोनों की शादी कराना मुनासिब समझा। पांच नवंबर को दोनों की शादी हो गई। अभी शादी को दो माह भी नहीं बीत पाए कि विभा ध्रुृव को छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें