फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: टायर बदलते वक्त क्लीनर जैक हटने से ट्रक के नीचे दबा, मौत

Sun, 06 Oct 2024 02:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। टायर बदलते समय अचानक जैक हट जाने से क्लीनर ट्रक के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के सरोट गांव निवासी रामसोबरन सिंह का 22 वर्षीय पुत्र अतर सिंह ट्रक चालक देवसिंह के साथ रहकर क्लीनर का काम करता था। शुक्रवार शाम जब ट्रक शहर कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड स्थित गल्ला मंडी के पास पहुंचा तो टायर पंक्चर हो गया। इस पर चालक ने अतर सिंह से टायर बदलने के लिए कहा।
अतर सिंह ने जैक लगाकर जैसे ही पहिया खोला तभी अचानक से जैक हटने से वह ट्रक के नीचे दब गया। चीख पुकार सुनकर चालक व अन्य लोगों ने उसे बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें