फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गाली गलौज का विरोध किया तो युवक ने किशोरी पर डीजल डालकर लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। गाली-गलौज कर रहे युवक को किशोरी ने जब रोका तो उसने किशोरी पर डीजल डालकर आग लगा दी, जिससे उसका चेहरा और एक हाथ झुलस गया। घटना से अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल पहुंचाया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहाना गांव निवासी शैलेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पड़ोसी मुन्ना राजपूत कई दिनों से उनके परिवार के साथ गाली गलौज कर रहा है। शनिवार की सुबह उसने परिवार के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता शुरू कर दी। उसकी 17 वर्षीय बेटी दीक्षा ने विरोध किया तो युवक ने अपने मुंह में डीजल भरकर उसके ऊपर डाल दिया और आग लगा दी, जिससे उसका चेहरा और एक हाथ झुलस गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी असीम चौधरी का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी मुन्ना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी की हालत ठीक होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें