फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: माल की उठान न होने से केंद्रों पर डंप हो रहा गेहूं

Fri, 12 Apr 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। पीसीएफ के सरकारी गेंहू खरीद केंद्रों पर लोडिंग ठेकेदार द्वारा माल की उठान न करने से गेंहू खुले में पड़ा हुआ है। जिससे केंद्र पर फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नवीन गल्ला मंडी में खुले सरकारी गेंहू क्रय केंद्रों पर गेंहू की खरीद चल रही है। केंद्रों पर किसान काफी तादाद में अपनी फसल बेचने के लिए आ रहे हैं। अब तक लगभग 12 हजार क्विंटल गेंहू की खरीद हो चुकी है। नीलामी चबूतरे पर खुले क्रय केंद्रों पर नौ केंद्र पीसीएफ के संचलित हो रहे हैं। गेंहू की आवक होने से नीलामी चबूतरे पर गेंहू की बोरी रखने के लिए जगह नहीं बची है।
ऐसे में गेंहू नीलामी चबूतरे के नीचे खुले में रखा जा रहा है। केंद्र के बाहर खुले में रखे गेंहू रखे होने से अधिक जगह नहीं बची है। ऐसे में केंद्र पर अपनी फसल लेकर आने वाले किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। पीसीएफ के केंद्र प्रभारी योगेंद्र सिंह, नरेश तिवारी, अरविंद, लाखन सिंह, रविंद्र, श्यामबिहारी तिवारी, बलराम पाल आदि ने बताया कि पूर्व में गेंहू की खरीद होने के साथ ही उनकी ठेकेदार द्वारा उसकी उठान करा ली जाती थी। जिससे दिक्कत नहीं होती थी, लेकिन अबकी ठेकेदार द्वारा गेंहू की उठान न कराए जाने से मजबूरन गेंहू खुले में रखना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यदि कहीं बारिश होती है तो गेंहू के भीगकर खराब होने का भी डर बना हुआ है। इसके अलावा केंद्र पर आने वाले किसानों की फसल की तुलाई कराने में भी दिक्कत हो रही है। ठेकेदार से कहने के बाद भी उठान न होने से दिक्कत हो रही है। परेशान केंद्र प्रभारियों ने डीएम से ठेकेदार द्वारा नियमित उठान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें