फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मौसम का मिजाज बदला, बारिश के साथ ओलावृष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में शुक्रवार की शाम मौसम का अचानक मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। साथ ही कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि ओलावृष्टि से बहुत अधिक नुकसान की आशंका नहीं है। तेज हवाएं चलने और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे मौसम में बदलाव आ गया। तेज हवाएं चलने लगीं और अचानक बादल छा गए। थोड़ी ही देर में बारिश होने लगी। शहर में भी लगभग 15 मिनट तक हल्की बूंदा-बांदी हुई। कोंच और माधौगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में तेज बारिश हुई। कोंच के पहाड़गांव, नरी, कमतरी, जखौली तेज बारिश से गेहूं समेत जायद की फसलों में नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति माधौगढ़ क्षेत्र में रही। यहां किसान तिरपाल लगाकर सब्जी बचाते दिखाई दिए। बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में आई ठंडक से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें