फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जंगल में असलहा फैक्टरी चलते मिली, एक गिरफ्तार

Fri, 28 Apr 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 01 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। कालपी कोतवाली पुलिस ने जंगल में चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पर बुधवार की रात करीब साढ़े 11 बजे छापा मारकर भारी मात्रा में तमंचा, कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस ने तमंचा बनाने के उपकरण, एक बाइक सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। मौके से उसका एक साथी भाग गया। घटना का खुलासा एसपी ने गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में किया।
एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि कालपी कोतवाली पुलिस ने बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के इमिलिया के जंगल में छापामार कर हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी अजय को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस को मौके से 315 बोर के 12 तमंचे, 315 बोर के दो अधबने तमंचे, 315 बोर की छह बैरल, 12 बोर की 2 बैरल, चार कारतूस के साथ तमंचा बनाने के उपकरण और एक बाइक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठातेे हुए मौके से भाग गया। यह लोग एक तमंचे को पांच हजार से दस हजार के बीच बेच देते थे, निकाय चुनाव को लेकर एक बड़ी खेप तैयार की जा रही थी, जिसका पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। असलहा फैक्टरी संचालित करने वाले बाकी लोगों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें