तीन दिन से नलों में नहीं आ रहा पानी, लोग परेशान
रामपुरा। अप्रैल माह में ही नगर में जल संकट गहराने लगा है। नगर के कई मोहल्ले के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। नगर के वार्ड नंबर एक राजेंद्रनगर में जल संकट गहरा गया है। यहां के लोगों को पेयजल के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। नगर पंचायत द्वारा की जा रही पेयजल सप्लाई का पानी लोगों के घरों तक नहीं पहुंच रहा है। इस कारण लोग पानी के लिए परेशान हैं। करीब तीन दिन से मोहल्ले के नलों से पानी नहीं आ रहा है। इसके अलावा नल चालू करने का समय तय नहीं होने के कारण के लोग सुबह से ही नलों में पानी आने का इंतजार करने लगते हैं लेकिन नलों में पानी नहीं आता है। विनोद, राकेश आदि ने बताया कि कई लोग नलों में मोटर लगाकर चालू कर देते हैं जिससे सभी के पास पानी नहीं पहुंच पाता है। (संवाद)