फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुल के ऊपर से बह रहा पानी, छह गांव के लोग हैं परेशान

Sat, 17 Aug 2024 04:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। महिया व प्रतापपुरा के बीच पड़ने वाले मलंगा नाले के पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। पुल के ऊपर से बह रहे पानी के चलते लगभग आधा दर्जन गांवों के लोग परेशान हैं। उन्हें 15 किमी का चक्कर लगाकर तहसील मुख्यालय आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जालौन से करीब 4 किमी की दूरी पर प्रतापपुरा गांव स्थित है। प्रतापपुरा गांव से लगा हुआ ही महिया खास गांव है। दोनों गांवों के बीच मलंगा नाला का रपटा पुल बना हुआ है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मलंगा नाले में पानी बढ़ गया है। अब हालात यह है कि मलंगा नाले पर बने उक्त पुल से करीब सात से आठ फीट ऊपर पानी चल रहा है।
ऐसे में महिया खास और उसके आगे के सींगपुरा, सहाव, भदवां, जीपुरा, अलाईपुरा समेत लगभग आधा दर्जन गांवों के लोग तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए परेशान हैं। कोई आवश्यक कार्य होने पर 15 किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। महिया के लोग पहले सहाव पहुंचते हैं, सहाव से औरैया मार्ग फिर तहसील मुख्यालय पहुंचते हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं यह रास्ता भी खराब होने से उन्हें परेशान होना पड़ता है। यदि गांव में कोई बीमार हो जाता है तो उन्हें सीएचसी लाने में परेशानी होती है। गांव के जितेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, विशंभर दयाल, सुधीर, हरेंद्र सिंह, राजेश, प्रमोद, देवेंद्र सिंह आदि ने बताया कि हर साल बारिश में यही रोना रहता है। अधिक बारिश होने पर पुल के ऊपर से पानी बहने लगता है। यदि कोई बीमार हो जाए तो परेशान होना पड़ता है। उन्होंने डीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें