फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पड़री गांव में सात दिन से पानी का संकट

Wed, 07 Jun 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। विकास खंड कोंच के पड़री गांव में सात दिन से पानी का संकट बना हुआ है। चार हजार की आबादी को बूंद-बूंद पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन फुंके ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन

ग्राम पड़री में पेयजल आपूर्ति के लिए हर घर जल योजना के अंतर्गत पानी की टंकी का निर्माण किया गया था लेकिन नलकूप पर रखा ट्रांसफार्मर पिछले छह दिनों से फुंका पड़ा है। जिसकी जानकारी अधिकारियों को भी होने के बावजूद नया ट्रांसफार्मर रखवाया गया। गांव के सुशील, मनोज, रामलला, राजीव लोचन श्रीवास्तव, राकेश, सोनू पाठक, नितेश, नितिन आदि ने बताया कि अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं, समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। एसडीएम अंगद सिंह का कहना है कि वह इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर जल्द पानी सप्लाई शुरू करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें