फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अधूरे काम पूरा करने के लिए सचिवों को चेतावनी

Wed, 28 Feb 2024 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। ब्लॉक क्षेत्र में काम अधूरे होने पर बीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सचिवों को जल्द अधूरे काम पूरे करने के को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कदौरा ब्लॉक की खंड विकास अधिकारी प्रतिभा शाल्या ने बैठक कर कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं के संचालन में लापरवाही सामने आ रही है। इसको लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। सचिवों की लापरवाही और कार्यों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने से कई कार्य अधर में लटके हैं और कार्य धीमी प्रगति से आगे बढ़ रहा है। पंचायतों में आरआरसी सेंटर का कार्य समय से करा कर आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत करा ली जाए। जो भी विकास कार्य अधूरे हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर पूरा कर लें।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने सचिवों को चेतावनी दी कि गोशाला, आवास, क्राप सर्वे सहित अन्य कार्यों में लापरवाही बरती तो कार्रवाई होगी। सचिव व पंचायत सहायकों की लापरवाही के कारण ग्राम पंचायत के पंचायत भवनों का ताला नहीं खुल रहा है। वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर लें। रोस्टर के हिसाब से ग्राम पंचायतों में बैठक कर समस्याएं सुन कर उनका निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें