फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सहाव सीट के तीन बूथों के फिर गिने जाएंगे वोट

Fri, 10 Mar 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला पंचायत की सहाव सीट से संबंधित तीन बूथों के मतों की दोबारा गणना की जाएगी। अपर जिला जज की ओर से दिए गए आदेश के अनुसार बूथ संख्या-32, 67 और 85 के मत कोर्ट की निगरानी में गिने जाएंगे। वोटों की यह गिनती 13 मार्च को की जाएगी। मतगणना के दौरान दोनों पक्षों के वकील और प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे। जिला पंचायत की सीट पर मतगणना के बाद पुष्पेंद्र सिंह सेंगर को विजयी घोषित किया गया था।
विज्ञापन

जिला पंचायत का चुनाव वर्ष 2020-21 में कराया गया था। भाजपा समर्थित प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह सेंगर को जीता हुआ घोषित करने पर प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी ब्रजमोहन ने न्यायलय की शरण ली थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें निर्वाचित घोषित करने के बावजूद सत्ता पक्ष के दबाव में कंप्यूटर में गलत डाटा फीड करके विपक्षी को विजयी घोषित कर दिया गया। दीक्षित ने मांग की थी कि ग्राम पंचायत कुठौंदा बुजुर्ग के बूथ संख्या 31, 32 और ग्राम पंचायत सींगपुरा के बूथ 66, 67 और ग्राम पंचायत सारंगपुर से संबंधित ग्राम हीरापुरा के बूथ संख्या 85 और 86 की मतपेटियां डीपीआरओ के कार्यालय से तलब करके बूथ 32, 67 और 85 की दोबारा मतगणना कराई जाए। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोबारा मतगणना के आदेश दिए हैं। न्यायालय ने डीपीआरओ को आदेश दिया कि दोनों प्रत्याशियों को मिले वैध-अवैध मतपत्रों, इन बूथों में प्रयोग किए गए मतपत्रों के सीलबंद लिफाफे में पस्तुत करें। गणना में निपुण दो व्यक्तियों को नियुक्त करें। यह मतगणना 13 मार्च को दो बजे से शुरू होकर न्यायालय के समय समाप्ति तक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें