फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.83 लाख बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाने के अभियान शुरू

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बच्चे को विटामिन ए की दवा पिलाती डीएम चांदनी सिंह। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। जिले के 1,83,718 बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाने के अभियान का शुभारंभ डीएम चांदनी सिंह ने जिला महिला अस्पताल से किया। उन्होंने पांच बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाने के बाद कहा कि विटामिन ए की कमी से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा पहुंचती है। बच्चों में नजर के चश्मे लगना भी विटामिन ए की कमी का एक मुख्य लक्षण है। इसलिए जरूरी है कि विटामिन ए की कमी को दूर किया जाए। इसके लिए जरूरी है कि उनके पोषण पर ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि नौ से 12 माह के बच्चों को आधा चम्मच, 13 माह से पांच साल तक के बच्चों को पूरा चम्मच दवा पिलानी है। दवा पिलाने का अभियान पूरे एक माह चलेगा। विटामिन ए की खुराक से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके लिए छाया वीएचएनडी और यूएचएनडी सत्र में कोविड प्रोटकाल का पालन करते हुए दवा पिलाई जाएगी।
टीमों से कहा गया है कि दवा पिलाने के लिए डिस्पोजल चम्मच का इस्तेमाल करें। अभियान की रोजाना मॉनिटरिंग होगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए 1663 टीमें बनाई गई है जो प्रत्येक बुधवार और शनिवार को दवा पिलाने का काम करेगी। इस दौरान एसीएमओ डॉ. अरविंद भूषण, डीपीओ इफ्तेखार अहमद, बीएसए सचिन कुमार, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार, रोहित विनायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें