फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला हिंसा और अपराध अक्षम्य है-असीम

Fri, 20 Oct 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-17-छात्रा को पुरस्कृत करते एएसपी असीम चौधरी
विज्ञापन

दौड़ में अव्वल छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप बैडमिंटन रैकेट दिए
संवाद न्यूज एजेंसी

कोंच। मिशन नारी शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को नगर के एसआरपी इंटर कॉलेज में एसआरपी व एसटीके बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं से एएसपी असीम चौधरी ने संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा सम्मान के प्रति जागरूक किया।

एएसपी ने कहा कि किसी भी स्थान पर कभी भी अगर कोई मान सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने की चेष्टा करता है तो शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1090, 100 आदि पर कॉल कर अपनी समस्या शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इस दौरान सीओ रामसिंह, कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक, एसएसआई उदयपाल सिंह, प्रधानाचार्य आशीष पोरवाल आदि उपस्थित रहे। एएसपी ने 50 छात्राओं से कॉलेज ग्राउंड में दौड़ लगवाई। दौड़ में रौनक पटेल, अंशिका सोनी, संस्कृति द्वारा क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर एएसपी ने बैडमिंटन रैकेट पुरस्कार स्वरूप दिए। अन्य सभी छात्राओं को फल बांटे।
विज्ञापन


अभियान चलाकर जागरुक किया
फोटो-18-मिशन शक्ति के तहत जागरुकता रैली निकालते स्कूली बच्चे व स्कूल व विभागीय अधिकारी।
उरई। बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जागरूकता अभियान का शुभारंभ प्रभारी मिशन शक्ति पूनम यादव, मधु ने किया। इस दौरान यातायात पुलिस मित्र जालौन के कोर्डिनेटर समिति में अजय इटौरिया, सुविधा इटौरिया, डॉ. ममता स्वर्णकार, अलीम सर ने जागरुक किया।
विज्ञापन


मुश्किल में हेल्पलाइन नंबर डायल करें मिलेगी मदद
कदौरा। क्षेत्र के रायड़ दिवारा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ग्राम विकास अधिकारी नवीन कुमार व पुलिस कर्मियों ने कहा जब भी मुश्किल घड़ी में फंसे,तो पुलिस से मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर डायल करें। काबरखेड़ा, गररेही आदि गांवों में भी महिला सशक्तिकरण के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान महिला कांस्टेबल वैशाली,रेणुका, हरीओम, प्रधान बाबूराम, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें