फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान राज्यमंत्री से समाधान की मांग ग्रामीणों ने केंद्रीय राज्यमंत्री से जताई नाराजगी

Thu, 19 Oct 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने केंद्रीय राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। बिजली समस्या समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

उदोतपुरा केंद्र से जुड़े शेखपुरा फीडर के गांव के निवासी शंभू सिंह, मंगल सिंह, गंगा सिंह, अरविंद पांडेय आदि ने केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा को ज्ञापन सौंपा। बताया कि शेखपुरा फीडर से लगभग 20 गांवों में बिजली की सप्लाई की जा रही है। बिजली विभाग के कर्मचारी धनौरा फीडर पर पर्याप्त बिजली की आपूर्ति नहीं दे रहे हैं। टुकड़ों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। 24 घंटे में इस फीडर से चार से पांच घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। थोड़ी बहुत बिजली मिलती भी है तो वह पर्याप्त नहीं है। इससे खेतों में पलेवा भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें